उतरौला बलरामपुर - ईरान और इज़राइल के मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। नगर सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों में भी रसोई गैस की कमी ने आमजन के सामने गम्भीर समस्या खड़ी कर दी है। पिछले लग भग15 दिनों से गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता ओं की लम्बी -लम्बी कतारें लगी हुई हैं,जहां एक-एक सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलें डर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पर कमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल, ढाबे और छोटे- छोटे खाद्य प्रतिष्ठान भी बन्दी के कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ दुकानदारों ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए घरेलू गैस सिलेंडर को अधिक कीमत पर खरीदकर अपने व्यवसाय में उप योग करना शुरू कर दिया है, जो नियमों के विरुद्ध है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में खुले आम घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा है। कई ठेला,चाय और होटल संचालक घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वास्तवि क घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में और अधिक परेशानी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही या छापे मारी नहीं की गई है, जिससे मुनाफा खोरों के हौसले बुलन्द हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अन्तर्राष्ट्रीय तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति और परिवहन पर भी काफी असर पड़ रहा है है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो सकती है। इसके अलावा,अफवाहों के चलते भी लोग जरूरत से ज्यादा गैस की मांग करने लगते हैं, जिससे कृत्रिम संकट की स्थिति बन जाती है।क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की काला बाजारी और अवैध उपयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही, साथ गैस एजेंसियों की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और निय मित किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know