बलरामपुर- चैत्र नवरात्रि के पावन एवं शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी जी तीर्थ धाम के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर आधारित एक विशेष पुस्तिका भेंट की गई।
पुस्तिका में तीर्थ धाम की प्राचीनता, गौरवशाली परंपरा एवं जनआस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को पुस्तिका के माध्यम से विस्तार से प्रस्तुत किया गया। पुस्तिका में मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, आस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा श्रद्धालुओं के लिए इसकी आध्यात्मिक महत्ता का समावेश किया गया है।
इस दौरान मा० मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग सूर्य प्रताप शाही, महंत देवीपाटन मंदिर योगी मिथिलेश नाथ योगी विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, मा० जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र ,चेयरमैन नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, मा० पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, डीआईजी देवीपाटन मंडल, डीएम विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know