वरिष्ठ पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह की खास रिपोर्ट लखनऊ उत्तर प्रदेश से

**लखनऊ : लखनऊ 172 उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास  कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी*।

**क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीरज बोरा*


**क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध , प्रतिबद्ध। डॉक्टर नीरज बोरा*

लखनऊ, 23 मार्च 2026: लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सड़क, नाली निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के अनेक कार्यों का शुभारंभ किया। सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में डॉ. बोरा ने जानकीपुरम द्वितीय, लाला लाजपत राय वार्ड, निराला नगर और फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के निवासियों को विकास कार्यों की भेंट दी। जानकीपुरम गार्डन में श्री सतीश कुमार सोनी के मकान से श्री सुभाष चन्द्र बरनवाल के मकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य। लाल लाजपत राय वार्ड में उस्मान एन्क्लेव से आर.सी.सी. नाले एवं नाली कवर का निर्माण कार्य। निराला नगर में डॉ. सुशील उपाध्याय के आवास के सामने स्थित अशोक सिंघल पार्क में रंगाई-पुताई व सौंदर्यीकरण कार्य। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में तिरंगा चौराहे से आरती टेन्ट हाउस तक गहरी नाली निर्माण का कार्य, निर्मला हॉस्पिटल से चौबे डेयरी तक सड़क व नाली निर्माण कार्य जैसे महत्वपूर्ण जनसुविधाओं को पुष्ट करने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा "क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज जिन विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, उनसे जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा यह तो मूल बात है ही किंतु हम 'अंत्योदय' के संकल्प के साथ हर गली और मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लखनऊ उत्तर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही मेरा लक्ष्य है और मैं हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य पथ पर आप सभी की सेवा में उपस्थित हूं"। शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद राघवराम तिवारी, पार्षद राजकुमारी मौर्य, जानकीपुरम गार्डन के महामंत्री एस.एस. ओझा , एडवोकेट सतीश वर्मा , सी के वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, रमन निगम, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, एच.एन. पांडे, घनश्याम अग्रवाल, अनुराग साहू, राकेश सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, पंकज तिवारी, अशोक वर्मा, आशुतोष सिंह, राजू सिंह रूपाली गुप्ता, गुड़िया निगम, प्रमोद चतुर्वेदी, किशोर प्रजापति, संदीप वर्मा, विनोद अवस्थी, डॉ पूजा उपाध्याय, अमरनाथ अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष बरनवाल, अभय गुप्ता, रामकिशोर चौबे भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने