उतरौला बलरामपुर - रविवार को सपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान अयोध्या फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के पैतृक गांव मिल्की पुर में उनके आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उतरौला विधान सभा के प्रत्या शी हसीब खान ने अपने सैकड़ों समाज वादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं के साथ सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पर पहुंचकर रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होकर उन्होंने बताया कि रमजान उल मुबारक का वो महीना है, जिसमें अल्लाह तबारक ताला ने अपने ही कुरान शरीफ को नाजिल किया था, इस माह में रोजा रखने से इंसान के शरीर के साथ साथ उनकी आत्मा भी पवित्र होती है,और वह अल्लाह तबारक ताला से और भी करीब हो जाता है। रमज़ान के महीने में चांद दिखाई देने के साथ रोजों की शुरुआत होती है, और अगले चांद के दिखाई देने तक रोजे रखे जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रोजा हर मुस्लिम पर फर्ज है, लेकिन जो लोग गम्भीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें रोजा रखने से छूट दी गई है, ऐसे लोगों को अपने भोजन में से गरीब और जरूरतमंद लोगों खाना खिलाकर उसका बदला अदा करना चाहिए,हसीब खान ने यह भी बताया कि रमजान के महीने में झूठ बोलना, चुगली करना,या किसी के साथ धोखा धड़ी करना,गाली गलौज करना और अन्य बुराइयों से दूर रहना चाहिए, यदि भी कोई व्यक्ति रोजा रखकर भी ग़लत काम करता है तो उसका रोज़ा व्यर्थ हो जाता है, इस पवित्र महीने में इंसान को अपने दिल और आत्मा को साफ सुथरा रखनें की आवश्यकता है और अल्लाह तबारक ताला से अपने गलतियों की माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रमजान के महीने में अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत हिस्सा जकात के रूप में गरीबों मज़लूमो बेसहारा और जरूरत मंदों को भी देना अनिवार्य होता है।रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने देश के लिए अमन चैन कायम रखने के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर सपा के पूर्व विधायक व वर्तमान जिला अध्यक्ष रुश्दी मियां,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिना कौशर, फिरोज अहमद खान, काजी अल्ताफ,मशरुर खां,अनवर खान,किफलाइन सिद्दीकी, मोहम्मद बिलाल, वारिस अली शाह के अलावा सपा के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know