बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण में समस्त ईदगाहों में ईद-उल-फित्र की नमाज सकुशल रूप से अदा की गई।
पर्व के दृष्टिगत जनपद प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई तथा मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाकर लगातार निगरानी रखी गई। ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से भी प्रमुख स्थानों की निगरानी की गई, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र बलरामपुर का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने ईदगाहों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा , साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इसी प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही । सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
जनपद प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know