उतरौला बलरामपुर -तहसील क्षेत्र में ईदुल फित्र का त्यौहार बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, मौसम के खराब होने से ईद की नमाज़ सभी मस्जिदों मे अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों मे भी ईद का त्यौहार बड़े ही अकीदतमंद के साथ मनाया गया। ईद को लेकर सुबह से ही चहल पहल बनी रही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नहा धोकर नये नये वस्त्र धारण कर इत्र व खुशबू लगाकर ईद की नमाज अदा करने के लिए रवाना हुए, खराब मौसम होने के कारण ईदगाह मेंनमाज न होकर ईद की नमाज आस पास के मस्जिदों मे अदा की गई, बच्चों मे ईद को लेकर काफी उत्साह देखने को मिली हालांकि बरसात होने के कारण उन्हे काफी मायूस होना पडा। ईद गाह पर लगने वाले मेले और उसमे मिलने वाले खिलौनों से मायूसहोना पड़ा। बरसात होने के चलते ईद की नमाज ईदगाह की जगहमस्जि दों मे अदा की गई। जहां हर वर्ष की तरह ईदगाह के बाहर लगने वाले मेले नही लग पाए जिससे बच्चे खिलौनों की खरीदारी करने से महरूम रह गए,लोगों ने ईद की नमाज पढ़कर ईमाम के नेतृत्व मे देश के अम्नो अमन व शान्ति के लिए दुआएं मांगी, और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी,इसके बाद घर आकर लोगों मे सिवईंया पीने का दौर शुरू हुआ, जो देर रात्रि तक चलता रहा,ईद की पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही सुरक्षा के मद्देनजरसभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने