बलरामपुर- स्थानीय समय माता मंदिर प्रांगण में निर्माणाधीन भगवान परशुराम की मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। इसमें सभी को बढ़चढ़ कर हिस्स लेना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ी हर्षवर्धन मणि दीक्षित का उत्साहवर्धन किया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समय माता मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी की ओर से भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष वयोवृद्ध पूर्व सांसद चन्द्रभाल मणि तिवारी ने किया, जबकि शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने आचार्य चाणक्य के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर किया। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि होली मिलन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कहा कि अखिल भारतीय ब्रह्मण जन कल्याण समिति का कार्य सराहनीय है। यह संगठन लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। इसके सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पैरा खिलाड़ी हर्षवर्धन मणि दीक्षित को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि हमारे समाज के ऐसे खिलाड़ी विपरीत परिस्थितियों में भी समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ तुलसीश दुबे, सेतुबंध त्रिपाठी, उमाशंकर त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी, डॉ पम्मी शुक्ला, संजय मिश्र, कमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने