जलालपुर पड़ा सम्मेलन में काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमर हयात 


जलालपुर अंबेडकरनगर। बहुजन समाज के महान नेता एवं सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की जयंती जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। एक ओर जलालपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित किया, वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।


जलालपुर के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में जलालपुर के पूर्व विधायक सुभाष राय, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, वरिष्ठ युवा नेता सिद्धार्थ मिश्रा, सभासद बृजेश, प्रदेश महासचिव अनिसुर रहमान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमर हयात, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कपिल देव राजभर, सेक्टर प्रभारी दिनेश वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुरेश वर्मा और पुंडरी गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 लखनऊ कार्यक्रम में शामिल जनपद के बसपा कार्यकर्ता


वहीं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। मायावती की कर्मभूमि रहे अकबरपुर क्षेत्र से हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने कांशीराम के विचारों को याद करते हुए बहुजन समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, मंडल कोऑर्डिनेटर राम नयन निर्दोष, डॉ. दयाराम राजभर, जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर, आलापुर विधानसभा अध्यक्ष बलराम निषाद, कथरी के रामबाबू राव, टांडा के सर्वजीत राणा, अकबरपुर के आज्ञा राम, अयोध्या मुख्य मंडल प्रभारी अरविंद गौतम तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्य समेत बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


     Author 

Jeevan_Prakash


 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने