उतरौला बलरामपुर- थाना गैंडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पीडिया, हाशिम पारा में मिशन- शक्ति अभियान केतहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, और उन्हें महिला अप राध साइबर अपराध, यातायात नियमों और बाल विवाह जैसी कुरी तियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
सम्मेलन में थाना प्रभा री राजीव मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों केबारे में जागरूक होना चाहि ए और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से सम्पर्क करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र और परिवार परामर्श केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां महिलाओं को सुगम कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
सम्मेलन में उपस्थित कई महिलाओं ने अपने विचार रखे,और समस्याओं के बारे में पूछा ताछ भी की। इस दौरान उन्हें बताया कि किसी भी समस्या के लिए पुलिस हमेशा उन के साथ है। सम्मेलन में उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव, मुख्य आरक्षी विनय कुमार मौर्य, महिला आरक्षी गरिमा सिंह और पंचायत सहायिका पूजा ने भी भाग लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know