उतरौला बलरामपुर - आगामी त्योहार ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर उतरौला की संस्था सुल्तान-ए-हिन्द फाउंडेशन की ओर से गरीब जरूरतमंदों में ईद की सेवइयां वित रित की गईं। संस्था के द्वारा बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों तक सेवइयां पहुंचाई गईं, ताकि वे भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। सेवईं वितरण के दौरान उतरौला ग्रामीण में पुरवाअलिफ जोत में स्थित अबरार मस्जिद के इमाम तथा जामिया अहले सुन्नत गुलशन तैय्यबा फाति मा के प्रिंसिपलमौलाना नूरुद्दीन इस्माइली ने ईद-उल-फितर की खुशी,मोहब्बत और भाई चारे का सन्देश देने वाला महान इस्ला मी त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस मुबारक मौके पर गरीब जरूरत मंदों को खुशियों में शामिल करना एकबड़ी नेकी और इस्लामी शिक्षाओं का अहम हिस्सा होता है।
सुल्ताने हिन्दफाउंडेशन के जिम्मेदार मुहम्मद जावेद, मोहम्मद अफजल एडवोकेट, मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक सेवइयां पहुंचाने का काम किया। फाउंडेशन के जिम्मेदारों ने बताया कि संस्था का उद्देश्यसमाज के कमजोर और गरीब वर्ग की सहायता करना और ईद की खुशियां हर घर तक पहुंचाना एक नेकी का काम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के भलाई कार्य समाज में प्रेम, सहानुभूति और भाई चारे को बढ़ावा देता हैं। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अल्लाह तआला से इस नेक कार्य को कबूल करने और फाउंडेशन को आगे भी सेवा कार्य करते रहने की दुआ मांगी। इस अवसर पर सुल्तान-ए-हिंद फाउंडे शन के सभी जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know