उतरौला बलरामपुर -नगर व ग्रामीण अंचलों में रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास व उमंग और भाई चारे के माहौल में मनाया गया। हर तरफ रंगों की बौछार, अबीर-गुलाल की खुश बू और होली के गीतों की गूंज चारो तरफ सुनाई दी। युवाओं की टोलियां डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए नजर आए। जब कि बच्चे और बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ इस पर्व का आनन्द लेतेहुए दिखाई पड़े। दोपहर दो बजे के बाद नगर में पारम्परिक तरीके से होली का जुलूस निका ला गया, जिसकी शुरु आत दुखहरण नाथ मन्दिर के परिसर से निकाला गया। जुलूस की अगुवाई कर रहे आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधिअनूप चन्द गुप्ता,आर एस बी अस्पताल के डायरेक्टर राधेश्याम वर्मा तथा जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक देवा नन्द गुप्ता ने की। यह जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता  हुआ, गोण्डा मोड़ तिरा हा, पिपलेश्वर मन्दिर, हनुमान गढ़ी, ज्वाला महारानी मन्दिर, जामा मस्जिद से होते हुए ज्ञापन रोड तिराहा डाक खाने के सामने पहुंच कर सम्पन्न हुआ।जुलूस के दौरान डीजे की धुनों पर झूमते हुए युवाओं की टोली,हवा में उड़ते रंग और गुलाल तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे वातावरण को हर्षोल्लास से भर दिया। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं पर सुन्नी जामा मस्जिद उतरौला के सामने पुलिस विभाग के प्रभारी निरीक्षक व क्षेत्राधिकारी ने अपने ड्यूटी के दौरान ही पुलिस विभाग को रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।इसी तरह कई स्थानों पर पारम्परिक तरीके से लोक गीतों की धुन पर लोग नृत्य करते हुए दिखाई पड़े, जिससे पूरा नगर होली के रंग में रंगा हुआ नजर आया। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने