जलालपुर, अंबेडकरनगर - अब खेल सिर्फ स्टेडियमों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अब वो जलालपुर की माटी में भी दस्तक देने जा रहे हैं। कस्बे के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज का मैदान आगामी 9 से 12 अप्रैल तक हॉकी के जादू से सराबोर रहेगा, जहां अंतर राज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पूर्वांचल की बेटियों के सपनों को उड़ान देने का एक मंच है।
इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं में गजब का उत्साह है। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि अभिनव स्पोर्ट क्लब ने इस आयोजन के जरिए खेल की अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि क्लब का प्रयास केवल टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि वे क्षेत्र के 80 से अधिक युवाओं को प्रयागराज में विशेष हॉकी ट्रेनिंग दिलवाकर उनके भविष्य को संवारने में जुटे हैं। निवर्तमान नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि
इस प्रतियोगिता में देश की दिग्गज टीमें दम दिखाती नजर आएंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी टीम हो या फिर रेलवे की धाकड़ महिलाएं, सब जलालपुर की मिट्टी में गोल दागने उतरेंगी। इसके अलावा हॉकी के पावरहाउस मणिपुर के साथ-साथ पंजाब, बिहार और राजस्थान जैसी टीमों ने भी अपनी सहमति दे दी है।
आयोजकों का दावा है कि राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी उतरेंगे, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक और उच्च स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह आयोजन अंबेडकरनगर की उन बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है, जो हॉकी की स्टिक थामकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। तैयार रहिए, 9 अप्रैल से जलालपुर में हॉकी का शोर गूंजेगा!
जलालपुर में रंगने जा रहा हॉकी का रंग, चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला टूर्नामेंट शुरू
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know