बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी होली मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 मार्च को सांय 5 बजे से तुलसी पार्क,बलरामपुर में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। होली मिलन महोत्सव में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।
डीपी सिंह बैस ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा होली गीतों और लोक संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही उपस्थित लोगों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर होली मिलन महोत्सव को सफल बनाएं और आपसी प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का संदेश फैलाएं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know