बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 5 करोड़ के विकास कार्य जनता को समर्पित किए। विधायक ने इस दौरान भूपखेड़ी में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, लिंक रोड़ निर्माण व पेयजल आपूर्ति हेतु टंकी निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उसका उद्घाटन किया। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जल अर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम शकलपुरा में 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति टंकी का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक का ग्रामीणों ने आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर, जलसंरक्षण का भी संदेश दिया गया। कोमल वंदना गुर्जर ब्लॉक प्रमुख, भाजपा नेता पवन मावी ग्राम प्रधान रवि, प्रधान गौरव शर्मा, वीरेंद्र कसाना, प्रताप मास्टर जी, मास्टर शील भाटी,मास्टर महेंद्र सिंह भाटी, धर्मेंद्र प्रधान (कोतवालपुर), सहदेव प्रधान (बदरपुर नवादा), कार्यक्रम की अध्यक्षता हरनाम बाबूजी, मास्टर अजब सिंह, सुखबीर जी, मास्टर भगत सिंह, जोगिंदर (बीडीसी), सूरज नेताजी, भारत भूषण (एक्सईएन जल निगम), जेई आनंद, रवि एवं सुमित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
उद्घाटन पश्चात लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ग्राम शकलपुरा में इस टंकी के निर्माण से सैकड़ों परिवारों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्राप्त होगी। हम निरंतर क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगरपालिका क्षेत्र में भी लगातार हम लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति हेतु कार्य कर रहे है। क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह की योजनाएं आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज शिक्षा, चिकित्सा, संपर्क मार्ग, पेयजल आपूर्ति, शिवराज सिस्टम, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़करण को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर ने कहा लगातार ब्लॉक देहात के लिए कार्य कर रही है। आज ग्राम की सड़कें आवागमन हेतु सुगम हुई है लोनी ब्लॉक आदर्श बनाएं इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know