प्रियाशा वर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 324वीं रैंक हासिल की
लखनऊ की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियाशा वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 324 प्राप्त कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उनकी चौथे प्रयास में मिली उल्लेखनीय सफलता है। इस रैंक के आधार पर उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS – Income Tax) मिलने की संभावना है।
प्रियाशा ने अपनी वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के रूप में राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध (PSIR) को चुना था।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा City Montessori School, गोमती नगर-1, लखनऊ से वर्ष 2018 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने IIT BHU, वाराणसी से 2022 में स्नातक (B.Tech) की डिग्री प्राप्त की।
प्रियाशा के पिता इंद्रजीत वर्मा वर्तमान में पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे UP Metro में जीएम सिविल (GM Civil) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
प्रियाशा की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और निरंतर मेहनत व अनुशासन को दिया है।
संपर्क:
मोबाइल – 97524 15208

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know