मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 10 मार्च, 2026 को दुकान
में आग लगने से प्रभावित दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान की

दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल
14 लाख रु0 की आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए

लखनऊ : 26 मार्च, 2026

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के रायगंज में 10 मार्च, 2026 को दुकान में आग लगने से प्रभावित चार दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इन दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए।
ज्ञातव्य है कि विगत 10 मार्च को आग लगने की घटना में रायगंज के श्री हरिश्चंद्र गुप्ता, श्री अमित कुमार गुप्ता, श्री युवराज गुप्ता और श्री ब्रजेश मणि गुप्ता की दुकान और आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक और गृहस्थी से जुड़े सामान का नुकसान हुआ था। प्रभावितों को सम्बल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने आज श्री गोरखनाथ मन्दिर स्थित बैठक कक्ष में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से श्री हरिश्चंद्र गुप्ता व श्री अमित कुमार गुप्ता को 5-5 लाख रुपये और श्री युवराज गुप्ता व श्री ब्रजेश मणि गुप्ता को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव व विधायक श्री विपिन सिंह भी उपस्थित थे।
---------


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने