जलालपुर, अम्बेडकर नगर: पवित्र रामनवमी के अवसर पर जलालपुर स्थित श्री रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट आयोजनों के लिए जानी जाती है। समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्र के कुशल नेतृत्व में इस भव्य आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में गहरी उमंग देखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण भाग लेकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।  शुक्रवार को प्रातः 11 बजे श्रीराम जन्मोत्सव विधि-विधान एवं धार्मिक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने