‘शिक्षा की नींव जितनी मजबूत, भविष्य उतना ही सशक्त’ : Gurukul Kids Play School के उद्घाटन में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी स्मार्ट क्लास की सौगात


गुरुकुल किड्स प्ले स्कूल ‘बालवाटिका’ का विधायक राजेश्वर सिंह ने किया उद्घाटन, नन्हे बच्चों का किया मार्गदर्शन, दी स्मार्ट क्लास की सौगात


डॉ. राजेश्वर सिंह ने की गुरुकुल किड्स प्ले स्कूल में स्मार्ट क्लास स्थापित कराने की घोषण, कहा - डिजिटल साक्षरता आज की अनिवार्यता


Digital Smart Classes व Abacus आधारित Mental Maths बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रभावी पहल – डॉ. राजेश्वर सिंह


लखनऊ: सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सोमवार को वृंदावन सेक्टर-6 स्थित Gurukul Kids Play School ‘बालवाटिका’ के उद्घाटन अवसर पर पहुँच कर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को प्रेरित किया, प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही डिजिटल शिक्षा की महत्वता बताते हुए स्कूल में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की भी बात कही।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज के युग में डिजिटल साक्षरता अनिवार्य हो चुकी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों को प्रारम्भ से ही तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में सीखने की उत्सुकता, खेल और ज्ञान के प्रति स्वाभाविक रुचि देखकर मन अत्यंत आनंदित होता है। 


डॉ. सिंह ने कहा कि जैसे एक श्रेष्ठ सैनिक के लिए उच्च गुणवत्ता वाले अस्त्र-शस्त्र आवश्यक होते हैं, वैसे ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बच्चों के पास डिजिटल ज्ञान और स्मार्ट शिक्षण संसाधन होना अनिवार्य है। इसी सोच के तहत उन्होंने विद्यालय में CSR के माध्यम से एक अतिरिक्त Smart Class स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया, जिससे बच्चे प्रारम्भ से ही डिजिटल शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।


उन्होंने ‘बालवाटिका’ में पहले से संचालित Digital Smart Classes तथा Abacus आधारित Mental Maths जैसी अभिनव एवं वैज्ञानिक शिक्षण पद्धतियों की सराहना करते हुए कहा कि Abacus न केवल गणितीय कौशल को सुदृढ़ करता है, बल्कि बच्चों की cognitive capacity, memory power और retention ability को भी प्रभावी रूप से विकसित करता है। यह एक प्राचीन, किंतु आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक अभ्यास है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता के प्रति समर्पण हेतु विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया तथा Gurukul Kids Play School परिवार, प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ को उनके समर्पण, नवाचार और अथक प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नन्हे कर्णधारों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस अवसर पर रामेन्द्र श्रीवास्तव, पार्षद संजीव अवस्थी, मनोज रावत, दिनेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य बिना रायन, सौरभ अवस्थी, बूथ अध्यक्ष केशव मिश्रा, सुनील सिंह, के. एन. सिंह सहित समस्त अध्यापकगण, छात्रगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने