दिनांक 08 फरवरी 2026 को अधिवक्ताओं द्वारा गणेशरा स्थित फार्म हाउस पर मथुरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मथुरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह जी, सचिव श्री मनोज शर्मा जी (पार्षद), संयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र शर्मा जी, ऑडिटर श्री देवकी नंदन शर्मा जी एवं कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार शर्मा जी का माल्यार्पण, पटका एवं पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दीपक कुमार शर्मा एडवोकेट, विधिक एवं जनसंपर्क मामले सलाहकार, केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया। अपने संबोधन में दीपक शर्मा ने नई कार्यकारिणी से अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए मथुरा बार एसोसिएशन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपील की।

इस अवसर पर अधिवक्ता चौहल सिंह कौशिक, देवा गुर्जर, पुष्पेंद्र पचौरी, श्रीकांत पचौरी, महेश शर्मा, कृष्ण मुरारी कटारा सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश शर्मा एडवोकेट, श्री राजे गुर्जर, श्री महेश चंद शर्मा एडवोकेट, श्री सोनू चतुर्वेदी, श्री पांडे जी, श्री राहुल अग्रवाल जी सहित कई गणमान्य अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मथुरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्री दीपक कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने