सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन आज

लखनऊ । श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम तत्वाधान में कल 26 फरवरी को श्री सद्गुरू कबीर जागू आश्रम, दसौली बसहा, निकट इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, कुर्सी रोड पर 51 बटुकों को द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी देते हुये आयोजक ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य सीतापुर श्री पवन सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद , विधान परिषद सदस्य लखनऊ प्रधान रामचंद्र जी सहित कई प्रमुख समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। गुरूकुलम के प्रबन्धक प्रधानाचार्य शिवपूजन दीक्षित ने बताया कि इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है, और यज्ञोपवीत संस्कार कराने वाले बटुकों का अपने परिवारीजनों के साथ देर शाम से पहुंचना शुरू हो गया।


अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें :-

मोबाइल नम्बर :- 63931 81993

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने