मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत हाइड्रोसिफैलस से पीड़ित 4 वर्षीय बच्ची रिदमा (पुत्री हमीदुल्ला), निवासी जफराबाद, उतरौला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया।
बच्ची को बेहतर उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ रेफर किया गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सर्जरी की गई। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है तथा बच्ची की स्थिति अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम में रिदमा की जांच के दौरान हाइड्रोसिफैलस की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान में ऑपरेशन की व्यवस्था कराई गई।
परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी बच्चे में जन्मजात विकार या गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know