जाहिरे बनीं अखण्ड आर्यावर्त महासभा
महिला इकाई छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने शिव कुमारी जाहिरे को संगठन की महिला इकाई छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बागपत उत्तर प्रदेश के रूपेश को मेरठ मण्डल के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। आज यहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने आज यहां इन नियुक्तियों की जानकारी देते हुये बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने संगठन का देश में विस्तार करते हुये शिव कुमारी जाहिरे को अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा महिला इकाई छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जाहिरे को संगठन में मिली जिम्मेदारी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने भरोसा जताया कि जाहिरे संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिये तत्परता के साथ कार्य करेगी, उन्होंने कहा कि संगठन देशभर में अपने कदम तेजी से आगे बढ़ा रहा है, जाहिरे की नियक्ति भी इसी क्रम का हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर जाहिरे ने संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में खासकर महिलाओं के बीच संगठन की नीतियों और विचारों को फैलाकर अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know