बलरामपुर- एम. एल. के. पी. जी. कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “प्रयास एवं पराक्रम” के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 17 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के हॉकी फील्ड स्थित मैदान पर गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंध सचिव (रिटायर्ड ) कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने की तथा आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी. पांडेय के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज, गोंडा के प्रोफेसर एन के श्रीनिवासा राव व प्रोफेसर संदीप कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलों को व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रबंध सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं में टीम भावना, साहस और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। 
प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय ने विद्यार्थियों को जीवन में ‘प्रयास’ और ‘पराक्रम’ को अपनाकर सफलता की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया तथा खेल विभाग के सफल आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर 11 से 14 फरवरी  2026 तक आयोजित विभिन्न एथलेटिक्स एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में  मा पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के डीन एवं पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर आर. के. सिंह, प्रोफेसर ए. के. द्विवेदी, सुआक्ता के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर विमल प्रकाश वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य,  आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्रा, प्रो. तबस्सुम फरखी, डॉ. शिव महेंद्र सिंह, डॉ. प्रखर त्रिपाठी तथा डॉ. श्री नारायण सिंह सहित अनेक प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सह क्रीड़ा अध्यक्ष श्रीमती कृतिका तिवारी द्वारा किया गया। अंत में महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. बी. एल. गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने