बलरामपुर- पवित्र माह रमजान को ध्यान में रखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य ने कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करने का आदेश जारी किया है, ताकि नगर में साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था एवं जलापूर्ति सुचारु रूप से संचालित हो सके।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि रमजान माह के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। नगर में जलापूर्ति का समय निर्धारित करते हुए बताया गया कि प्रातः 3 बजे से 10 बजे तक ओवरहेड टैंक के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक डायरेक्ट सप्लाई चालू रहेगी। वहीं सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक पुनः ओवरहेड टैंक के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें,जिससे रमजान माह में नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने