उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर
लोटन।
लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पहले भी खबर प्रकाशित हो चुकी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।
अस्पताल के मुख्य गेट के सामने कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे पूरे परिसर में दुर्गंध फैल रही है। वहीं शौचालयों की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां साफ-सफाई के अभाव में लोग उसे थूकदान के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह हालात मरीजों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खबर सामने आने के बाद भी न तो सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई संज्ञान लिया। इससे साफ जाहिर होता है कि जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन गंदगी और अव्यवस्था के बीच इलाज कराना उनकी मजबूरी बन गई है। नागरिकों ने एक बार फिर सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know