उतरौला बलरामपुर- ब्लाक संसाधन केन्द्र उतरौला में दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा की शिक्षा से जोड़ने और समावेशी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पांच दिव सीय प्रशिक्षण का कार्य क्रम आयोजित सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। 
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक व सहाय क अध्यापकों ने प्रति भाग कर समावेशी शिक्षा की विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।प्रशिक्षण के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की विशेष शैक्षणिक आवश्यकताओं, उनकी प्रारम्भिक पहचान, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा विद्यालय स्तर पर उपलब्ध संसा धनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार रुप से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने समावेशी शिक्षा से जुड़े प्रावधानों, भारतीय पुन र्वास परिषद के दिशा- निर्देशों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निर्धारित प्रावधा नों की जानकारी दी। साथ ही साथ सामान्य कक्षाओं में दिव्यांग एवं अन्य बच्चों के बीच सन्तुलन स्थापित करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। खण्डशिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा ने कहा कि दिव्यांगता की समय रहते पहचान कर बच्चों को शासन की योजनाओं से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्या लय स्तर पर ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनकी शैक्षणिक, मानसिकऔर सामाजिक जरूरतों को समझें तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें। प्रशिक्षण सत्र में स्पेशल एजुकेटर शैलेश कुमार पांडेय और शाह मोहम्मद ने गतिविधि पर आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से समावेशी कक्षा संचालन के प्रभावी तरीके को समझाए। अन्त में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्य क्रम का समापन किया गया। बीआर सी उतरौला का समस्त स्टाफ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने