उतरौला बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने थाना कोत वाली उतरौला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली के माल खाना,थाना कार्यालय पर लगा सी सी टी एन एस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र और अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर,दंगा नियन्त्रण उपकरणों और कार्यालय केअभि लेखों के अलावा कई पाठकों का निरीक्षण किया। आगामी त्योहार होलिका दहन के दृष्टिगत तैयारियों का भी जायजा लिया,और सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी बैरक और थाना आवास की साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय,प्रभारी निरी क्षकअवधेश राज सिंह के अलावा थाने केसभी उपनिरीक्षक व पुलिस बल मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know