उतरौला बलरामपुर- नगर में स्थित टाइनी टाटस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं ज्ञान वर्धक मॉडल प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस प्रदर्शनी में छात्र छात्रों के द्वारा सौर ऊर्जा का संचालित कर घर का मॉडल, वर्षाजल संचयन प्रणाली, ज्वाला मुखी विस्फोट का वैज्ञानिक मॉडल,जल संर क्षण अभियान, स्वचालित हाथ का सैनिटाइज़र मशीन, मानव हृदय की कार्य प्रणाली, पर्या वरण संरक्षण सन्देश पर आधारित मॉडल, पवन चक्की के द्वारा बिजली उत्पादन,जल शोधन प्रक्रिया तथा स्मार्ट सिटी कीरूपरेखा के साथ हाइड्रोलिक ब्रिज जैसे कई महत्व पूर्ण विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल वैज्ञानिक सिद्धान्तों को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया, बल्कि समाजोपयोगी का सन्देश भी दिया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे विद्यालय के डायरेक्टर सैफअली ने बच्चों की रचनात्म कता और आत्मविश्वास की सराहना की।विज्ञान प्रदर्शनी से पूर्व विज्ञान विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विज्ञान से जुड़े प्रश्नों का सटीक एवं आत्म विश्वास पूर्ण रूप से उत्तर दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी केवल मॉडल दिखाने का माध्यम नहीं है,बल्कि यह बच्चों के भीतर छिपी जिज्ञासा, शोध प्रवृत्ति और तार्किक सोच को विकसित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीक का युग है,ऐसे में विद्या र्थियों को प्रयोग धर्मी शिक्षा से जोड़ना एक अत्यन्त आवश्यक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know