गैसड़ी बलरामपुर - आर्यवीर दल बलरामपुर की टीम द्वारा पिछड़े क्षेत्र में पहुंचकर सामूहिक यज्ञ का कार्यक्रम किया गया यज्ञ ब्रह्मा आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के प्रचार मंत्री आर्य अशोक तिवारी ने बताया कि सनातन नव वर्ष1,96,08,53,127 व विक्रम संवत 2083 के स्वागत में ओम भवन बलरामपुर में राजेंद्र नाथ लहड़ी बलिदान दिवस 17 दिसंबर 2025 से लगातार यज्ञ चल रहा है 10 मार्च  से 17 मार्च 2026 तक विद्याश्री विद्यालय गुरुकुल श्रावस्ती में आर्यवीर वीरांगनाओं का प्रशिक्षण शिविर चलेगा जिसमें शस्त्र और शास्त्र दोनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 मार्च को शाम 4:00 बजे से शिविर का दीक्षांत समारोह होगा !इसके बाद आर्य समाज उत्तर प्रदेश के प्रधान आचार्य स्वदेश व मंत्री पंडित भुवन तिवारी सहित आर्यवीर दल तथा आर्य समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में 18 मार्च को प्रातः काल 11:00 से सभी आर्य वीर वीरांगनाएं शौर्य प्रदर्शन करते हुए बलिदानी पार्क से तुलसी पार्क तक शोभा यात्रा निकालेंगे ! आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों के लिए दिव्य भोजन की व्यवस्था किया है ! आर्य वीरों के साथ ही शोभा यात्रा में  जनपद के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाजसेवी भी भाग लेंगे!
       नव वर्ष उत्सव के बाद गैसड़ी में 2 से 5 अप्रैल 2026 तक आचार्य अखिलेश मेधावी के ब्रह्मत्व में यजुर्वेद परायण यज्ञ का कार्यक्रम है जिसमें आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आचार्य पंकज आर्य सहित प्रदेश की आर्य वीर दल की टीम उपस्थित रहेगी!
      कार्यक्रम में सालिक  यादव, पुजारी यादव, मनोज श्रीवास्तव, कल्लू यादव ,आदित्य  यादव, घिराऊ, पुत्तीलाल चौरसिया, प्रेम कुमार ,सीनू पांडे ,वीरेंद्र पांडे , राम प्रकाश यादव, सुभाष यादव , कुंवर प्रसाद शुक्ला, राजकुमार तिवारी, मनोज मिश्रा आदि  लोग उपस्थित रहे। 

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने