बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज के एक और एन सी सी कैडेट ने अपनी लगन व मेहनत के बलबूते भारतीय नौसेना में चयनित होकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। प्राचार्य एवं एन सी सी अधिकारी ने चयनित कैडेट को सम्मानित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
तहसील तुलसीपुर बलरामपुर निवासी ननकन व उषा के पुत्र दिलीप कुमार बचपन से ही भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना सजोये थे। उनके सपने को नई उड़ान तब मिली जब उन्होंने एन सी सी कैडेट के रूप में अपना सफर शुरू किया।
महाविद्यालय से वर्ष 2024 में C सर्टिफिकेट उत्तीर्ण करने के बाद से लगातार वह अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। अपनी लगन व कड़ी मेहनत की बदौलत अग्निवीर योजना के अंतर्गत दिलीप कुमार ने भारतीय नौसेना में चयन हुए हैं। बुधवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने दिलीप कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति जुनून का परिणाम है। राष्ट्र की समुद्री सीमाओं के प्रहरी के रूप में, आप साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता की एक नई गौरवशाली गाथा लिखेंगे। चयनित कैडेट दिलीप कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, गुरुजनों व मातापिता के आशीर्वाद तथा मित्रों के शुभकामनाओं को देते हुए कहा कि यदि मन में ठान लिया जाये तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा,डॉ दिनेश कुमार मौर्य व डॉ एस के त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know