अम्बेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा के केंद्र सरकार की केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में अकबरपुर ब्लॉक मीटिंग हाल में जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जनपद के मंडलों में एलसीडी और टीवी के माध्यम से सजीव प्रसारण को देखा और सुना गया।
    बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने लोक कल्याणकारी बजट में सभी वर्गों और समाज को ध्यान में रखा है। कहा कि बजट में सरकार ने किसान, गरीब कल्याण के साथ ही गांव और देश के विकास की नींव को मजबूती का प्राविधान किया गया है। कहा कि सैन्य क्षमता बढ़ाने को बजट में प्रावधान किए जाने से देश की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बजट में रोजगार सृजन,उत्पादकता और विकास को गति प्रदान करने में व्यापक आर्थिक सुधार किए गए हैं। परिवहन,रक्षा, ग्रामीण विकास,कृषि,शिक्षा,ऊर्जा,स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखा गया है कैंसर के 17 प्रकार की दवाइयों पर बीसीडी में छूट से कैंसर रोगियों की इलाज में सहूलियत मिली है।
     बजट पर सजीव प्रसारण को केदार नगर मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, सद्गदर पुर मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिले की कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, नंद कुमार तिवारी राना,खजुरी मण्डल में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,अरविंद सिंह डिंपू, राम आशीष, सदाबृज राजभर, सूर्यकांत वर्मा, स्वदेश कुमार गौतम, नीरज सोनी, गौरव श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, विनय कुमार सिंह, शशि द्विवेदी आदि ने मुख्य रूप से देखा और सुना।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने