हिंदी संवाद न्यूज महोबा 
ब्यूरो चीफ महोबा 
नीरज कुशवाहा 
मो 9755846289


अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंतर संचालित नि:,शुल्क अंबेडकर पाठशाला ग्राम रिछा में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भव्य रूप में मनाई गई है इस उपलक्ष्य पर अतिथि के रूप डॉ. सनत राजपूत एवं श्री कपिल पहलवान गुढ़ा रहे l वही डॉ.सनत राजपूत जी ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन "पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "मन चंगा तो कठौती में गंगा" रविदास जी का आदर्श वाक्य बताया और बाबा साहब अम्बेडकर जी सहित अन्य महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला बताया कि हमारा मन शुद्ध है तो हम अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है ग्रामीण स्तर पर शिक्षा व्यवस्था बनाने,विकास में गांव के प्रत्येक युवा की भूमिका होनी चाहिए जिससे समाज और राष्ट्र का उत्थान हो, गांव में ही प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा व्यवस्था हम सब मिलकर कर सकते है समाज के उत्थान में युवा साथियों को इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता है ये नन्हे मुन्हें बच्चे ही गांव व देश का भविष्य है इन बच्चों में विभिन्न प्रकार की प्रतिभाएं छिपी हुई है कला,खेल,तकनीकी,नृत्य,गायनजैसी अनेक प्रतिभाएं छिपी है अच्छी शिक्षा प्राप्त करके सरकारी नौकरी, सामाजिक कार्य,राष्ट्रसेवा करेंगे l वही कपिल पहलवान ने खेल कूद में भाग लेना और स्वस्थ रहने के गुण बताए कार्यक्रम का संचालन इन्द्र कुमार कुशवाहा डायरेक्टर ने किया और बताया कि इन बच्चों को एक प्लेटफॉर्म,माहौल देने की जरूरत है वो हम लोगों ने पाठशाला फाउंडेशन तैयार किया है इन ग्रामीण बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखर लाएंगे l इस मौके पर श्री ढालचंद्र अहिरवार ग्राम प्रधान, अमान सिंह लोधी समाजसेवी, गौरीशंकर प्रधान भटेवरा,गुलाब सिंह राजपूत,परमलाल अहिरवार,प्रशांत शर्मा,अनिल सेन,सुनील राजपूत,शाबुद्दीन,जितेंद्र कुमार,मानसिंह अहिरवार,अशोक कुशवाहा लाइन मैंन,भूपेंद्र,भागचंद अहिरवार,एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर आनंद पाल,पाठशाला संचालक,मनीष अहिरवार,रजनी,मनीष कुमार, रूपेंद्र पाल,दिनेश,श्यामसुंदर,सहित भारी संख्या में लगभग एक सैकड़ा से अधिक छात्र छात्राएं बच्चें को पठन पाठ्य सामग्री कॉपी किताबें,मिष्ठान वितरित किया गया समाजसेवा युवा साथी ग्रामवासी मौजूद रहे l
कार्यक्रम की झलकियां 
बच्चो को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने