जलालपुर (अंबेडकरनगर)।

नो एंट्री लागू होने के बावजूद जलालपुर कस्बे को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। तहसील समाधान दिवस में शामिल होने आ रहे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर का काफिला भीषण जाम में फंस गया। कस्बे के जमालपुर चौराहे से यादव चौराहे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों के वाहनों को जाम से बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बे में जाम लगना अब रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश नों एंट्री के समय रुक तो गया है किन्तु बाइक सवारों, ई रिक्शा तथा चार पहिया वाहन चालकों का गैर जिम्मेदाराना रवैया स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होने दे रहा है।


सड़कों के किनारे किया गया अतिक्रमण, अनियंत्रित रूप से चल रहे ई-रिक्शा और दुकानों के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई स्थायी सुधार नहीं हो सका है।



Author

Jeevan_Prakash


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने