उतरौला बलरामपुर-उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मार्ग दर्शन में 6 फरवरी 2026से प्रारम्भ हुई ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ के अन्तर्गत 6 से लेकर 8 फरवरी तक प्रदेश के सात सीमावर्ती जनपदों के थारू बाहुल्य क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वृहद स्वास्थ्य अभियान में नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गनाइजेशन(NMO) की सक्रिय सहभागिता से अन्तिम व्यक्ति तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को गुरु गोरख नाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित चिकित्सा शिविरों का एन एम ओ के जिलाध्यक्ष एवं समा ज सेवी राधेश्याम वर्मा ने निरीक्षण किया। निरी क्षण के दौरान उन्होंने शिविरों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधा ओं में दवा वितरण, रोगी पंजीकरण और चिकित्सकों की कार्य प्रणाली की जानकारी ली, तथा सेवा भाव से जुटे चिकित्सकों व स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन भी किया, राधे श्याम वर्मा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व का जीवन्त उदाहरण है। सीमावर्ती व जन जातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए ऐसे शिविर वरदान साबित हो रहे हैं, जहाँ उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श और उपचार मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह, गोण्डा विभाग के प्रमुख प्रवीण कुमार, जिला प्रचारक जितेन्द्र, जिला सचिव डाक्टर विकल्प, जिला संयोजक रामकृपाल, सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्य कर्ता गण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा को समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े होकर हर व्यक्ति तक राहत पहुँचानेवाला अभियान को बताया गया।क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों के लिए निरन्तर सक्रिय रहने वाले राधेश्याम वर्मा की भूमिका इस यात्रा में विशेष रूप से सराह नीय कार्य रही।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know