उतरौला बलरामपुर - गांधी नगर में स्थित एच आर ए इण्टर के प्रांगण में शनिवार को प्राइमरी विंग में कक्षा–5 के छात्र/ छात्राओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राइमरी विंग के एच.ओ.डी. एस.आर. साहू के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर कक्षा–5 के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग की पुस्तकें प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया, कि अंग्रेज़ी एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा है, जिसका ज्ञान सफल ता पूर्वक की ओर बढ़ने का मार्ग को प्रशस्त करता है। इस सम्मान समारोह के विद्यालय के प्रबंधक अंसार अहमद खान ने बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और आने वाले के दिनों में बधाई दी। एस. आर. साहू के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में बच्चों को बेहतर शिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्य बी. के. श्रीवास्तव ने कक्षा–5 की अध्यापिकाएँ रिया गुप्ता एवं इकरा फ़ातिमा ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायक सम्बोधन में कहा कि निरन्तर परिश्रम, आत्म विश्वास और अनुशासन ही एक सफलता की कुंजी है।
उन्होंने बच्चों को यह सन्देश दिया कि असफलता से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, बल्कि उसी से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थि यों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने,अपने शिक्षकों एवं अभिभाव कों का सम्मान करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know