उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद के चेहरी स्थित एक मात्र उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान आईटीएम में बी टेक, बीबीए तथा बीसीए के नव प्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए वरिष्ठ छात्रों द्वारा फ्रेशर पार्टी परिचय 2026 का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी का आयोजन संस्थान के निदेशक डा आर पी सिंह तथा कार्यकारिणी निदेशक संतोष कुमार के अगुवाई में किया गया। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। छात्रों द्वारा संगीत, रैंप वॉक , मिमिक्री, नृत्य आदि का शानदार प्रस्तुति दिया गया। बी टेक से कृष्णा तथा आँचल को मिस्टर फ्रेशर तथा मिस फ्रेशर चुना गया। इसी प्रकार बीबीए व बीसीए से राजदीप व राजन को मिस्टर फ्रेशर तथा अनुपम व आराध्या को मिस फ्रेशर चुना गया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक गण और छात्राएं उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know