नेशनल साइन्स रिसर्च प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज

को मिला ‘बेस्ट इन नार्थ रीजन’ अवार्ड

लखनऊ, 9 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की 

छह सदस्यीय छात्र टीम ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ‘कैम्ब्रिज साइंस रिसर्च कम्पटीशन’ में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट इन नार्थ रीजन’ अवार्ड अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 90 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया तथापि देश के चारों क्षेत्रों नार्थ, साउथ, ईस्ट एवं वेस्ट के विद्यालयों के मध्य हुई प्रतिस्पर्धा में प्रत्येक क्षेत्र से एक विद्यालय को विजेता घोषित किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज टीम ने अपने रिसर्च प्रोजेक्ट ‘साॅयल अण्डर स्ट्रेस: इफेक्ट आॅफ वेस्टवाटर एण्ड इण्डस्ट्रियल कैन्टामिनेशन आॅन द साॅयल आॅफ लखनऊ’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु नार्थ रीजन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

सी.एम.एस. कैम्ब्रिज की छात्र टीम ने अपने रिसर्च प्रोजेक्ट के अन्तर्गत छात्रों ने लखनऊ की मिट्टी पर अपशिष्ट जल एवं औद्योगिक प्रदूषण के प्रभाव का गहन अध्ययन किया तथा अपने प्रयोगों एवं निष्कर्षों को कैम्ब्रिज सम्मान समारोह में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य डा. डेविड मार्टिनडिल, विनय शर्मा (रीजनल डायरेक्टर, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल) एवं अरुण राजामणि (मैनेजिंग डायरेक्टर, कैम्ब्रिज साउथ एशिया) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कैम्ब्रिज इंटरनेशनल असेसमेंट एजुकेशन, लंदन के जूरी पैनल ने स्थानीय पर्यावरणीय समस्या को वैश्विक संदर्भ में प्रस्तुत करने हेतु इस परियोजना की विशेष सराहना की।

सी.एम.एस. कैम्ब्रिज की विजेता छात्र टीम में कृतिका सिंह, अभिषेक यादव, मायरा अरोड़ा, दर्श अग्रवाल, अनुराग यादव एवं ऐशानी त्रिपाठी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी शिक्षिका डा. सबीना रियाज के मार्गदर्शन में यह 

शोध कार्य सम्पन्न किया।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा एवं सामाजिक संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य व शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन की सराहना की। सी.एम.एस. की प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि यह उपलब्धि प्रयोगात्मक एवं जिज्ञासापरक शिक्षण पद्धति की प्रभावशीलता को स्वतः ही प्रदर्शित करती है। उन्होंने आगे कहा कि सी.एम.एस. के कैम्ब्रिज सेक्शन ने भावी पीढ़ी के लिए अवसरों के अनकों द्वारा खोल दिये हैं। 

उक्त जानकारी सी.एम.एस. के संचार प्रमुख ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ उनके रुचि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुआयामी उपलब्धियों के माध्यम से संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने