बलरामपुर- आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति व सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधान/ धर्मगुरुओं/ डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/ बैठक की गई।
बैठक में डीo जेo संचालको को मानक के अनुसार डीo जेo बजाने व किसी भी प्रकार के अभद्र गाना न बजाने की अपील की गयी तथा सभी जन मानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक कियागया। आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री राजीव मिश्रा व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know