उतरौला बलरामपुर - नगर में स्थित ऐतिहासिक आर्य समाज मन्दिर खण्डहर हो रहे भवन के जिर्णोद्धार के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के द्वारा एक करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार है। और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विक सित करना चाहती है। इसकी जानकारीआदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की अध्यक्षा श्रीमती सविता गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि नगर के मुख्य बाजार के बीचों बीच में स्थित ऐतिहासिक आर्य समा ज मन्दिर बना हुआ है। सैकड़ों वर्षों से इस मन्दिर पर शिवरात्रि के अवसर पर आर्यसमाज मन्दिर पर आर्य समाज महात्माओं के उपदेश, योग शिक्षा,शस्त्र प्रशि क्षण के अलावा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। इस में नगर के साथ दूर दरा ज के श्रद्धालु भी आते हैं। इस प्राचीन मन्दिर काफी जर्जर हो जाने से इस भवन की दीवा रों में दरार भी हो गई है। इसके जीर्णोद्धार के लिए नगर पालिका परि षद उतरौला ने जिला धिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति भी दे दी है। और धन अवमुक्त करने के लिए वित्त विभागको भेजा गया है।आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के माध्यम से इस ऐतिहासिक आर्य समाज मन्दिर के भवन का जिर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित भी किया जाएगा। जिससे पर्यटन के लिए नगर वासियों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know