उतरौला बलरामपुर -मंगलवार को विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत उतरौला ग्रामीण में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया के प्रांगण में माह फरवरी का संकुल शिक्षक की एक बैठक का आयो जन किया गया। बैठक में न्याय पंचायत के शिक्षक व शिक्षा मित्र भी उपस्थित रहे। बैठक मेंप्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रेरक, गतिविधि, हमारे प्रयास, एकेडमिक नियोजन, परीक्षा की तैयारी, अभ्यास, विभागीय प्राथमिकता के सत्र, समेकन के अलावा अन्य महत्व पूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों के द्वारा लाए गए, शिक्षण अधिगम सामाग्री का प्रस्तुती करण भी किया गया। इस दौरान संकुल शिक्षक देश रत्न के द्वारा टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतिकरण कर शिक्षण अधिगम को सरल व प्रभावी बनाने पर प्रकाश भी डाला गया। इसी प्रकार न्याय पंचायत बिरदा बनिया भारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय लाल नगर बिरदा, पनवापुर, रमवापुर के कम्पोजिट विद्यालय रमवापुर कला, बढ़या पकड़ी के प्राथमिक विद्यालय मझौवा कांद, मानापार बहेरिया के कम्पोजिट विद्यालय देवरिया जंगली,रेडव लिया के प्राथमिक विद्यालय मसीहाबाद ग्रिंट, तिलखी बढ़या के कम्पोजिट विद्यालय पिपराराम, इमलिया बनघुसरा के प्राथमिक विद्यालय माधव महुआ में माह फरवरी में शिक्षक संकुल का बैठक सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ए आर पी पी राम लाल शर्मा, संकुल शिक्षक देश रत्न, कुलदीप कुमार, कमल मोहन वर्मा, संजय कुमार, बालक राम, मोहम्मद अय्यूब, दीप माला, मिथलेश मिश्रा, बालक राम,घन श्याम यादव, आरती पांडेय, विनीता गुप्ता, आरती देवी के अलावा अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने