उतरौला बलरामपुर -थाना कोतवाली उतरौ ला की पुलिस ने दर्ज मुकदमे में वांछित अभि युक्त के विरुद्ध न्याया लय के द्वारा जारी आदे श के अनुपालन में पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस (फरार व्यक्ति के लिए उद्घोषणा) के तहत नोटिस जारी किया गया। उपनिरीक्षक हीरा लाल के नेतृत्व मेंपुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त को ग्राम जला पुरवा बनगवा में स्थित उसके आवास पर पहुंचकर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को भी अवगत कराया कि अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित हो, अन्यथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए फरार अभियुक्त के घर पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यदि अभियुक्त निर्धा रित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उप स्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्यवाही को अमल में ली जाएगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know