उतरौला बलरामपुर - ग्राम पंचायत रमवापुर कला में पूर्व प्रधान व ए आई एम आई एम के भावी प्रत्याशी वार्ड संख्या 31के महुवा धनी के भावी प्रत्याशी विश्व नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक नुक्कड़ सभा का आयो जन किया गया। एआई एम आई एम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर मन्नान खां के निर्देशन मेंजिला अध्यक्ष बलरामपुर मोहम्मद सिराज ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि वार्ड संख्या 31 महुवा धनी के भावी प्रत्याशी विश्व नाथ पाण्डेय को अपना बहुमूल्य वोट देकर इन्हें विजयी बनाने का काम करें। इनके विजय होने पर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे,और गरीब मजलूम बेसहारा परिवारों की मदद भी करेंगे, वहीं पर जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी विश्व नाथ पाण्डेय ने कहा कि हम 20 सालो से प्रधान रहे,और अपने क्षेत्र का विकास करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है,अगर आप लोग भी हमें जिताने का काम किया,तो मैं अपने क्षेत्र में विकास करने का काम करुंगा।इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष नसीमुद्दीन खां ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद मुनीर, डॉक्टर शाहिस्ता जबीं,हकीक अली रहमानी, अब्दुल करीम, अब्दुल लईक, मोहम्मद असलम, गंगा राम, सर्वेश पाण्डेय, मझिलकू पाण्डेय के अलावा तमाम ग्राम वासी लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know