बलरामपुर- निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम' के तहत किसानों को उर्द और मूंग के बीज वितरित किए जाएंगे। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण अब लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
#विकास भवन में कल होगी चयन प्रक्रिया#
​उप कृषि निदेशक, श्याम नारायण राम ने बताया कि कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में यह चयन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जिले के विकास भवन सभागार में दोपहर 01:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष यह लॉटरी निकाली जाएगी।
आवेदन निर्धारित सीमा से अधिक होने के कारण ही ई-लॉटरी का सहारा लिया जा रहा है ताकि पात्र किसानों को निष्पक्ष रूप से बीज उपलब्ध कराया जा सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग की है, वे चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रह सकते हैं। यदि कोई किसान अनुपस्थित रहता है, तो यह मान लिया जाएगा कि उसे चयनित लाभार्थियों के नामों पर कोई आपत्ति नहीं है।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने