बलरामपुर- आगामी होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी महोदय और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (लखनऊ) के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बलरामपुर स्थित 04 चिकन बिरयानी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 'मेसर्स-हैदराबादी चिकन बिरयानी' बलरामपुर में अनियमितता पाई गई।
विभाग को मिली शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मौके पर 10 किलोग्राम खराब (सड़ा हुआ) लहसुन बरामद हुआ, जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए तुरंत नष्ट करवा दिया गया।
*जांच के लिए भेजे गए नमूने*
खाद्य सुरक्षा टीम ने संबंधित दुकान से चिकन बिरयानी के नमूने (Samples) भी लिए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गिरिजेश कुमार दूबे ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भानु, राम मौर्या और शंकर दयाल तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know