लोनी। बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एवं मुखबिर की सूचना पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया तथा इनसे दिल्ली से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों वाहन चोर सरगनाओं को जेल भेज दिया है।
एसीपी सिधार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस टीम पावी मेन रोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की बाइक पर सवार दो व्यक्ति आ रहे हैं पुलिस तत्काल प्रभाव से मुस्तैद हो गई जैसे ही बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर आए पुलिस ने उन्हे चेकिंग के लिए रोका पर वह भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हे धर दबोचा। पूछतांछ में बाइक चोरी की निकली तथा दिल्ली के एमवी रोड थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है पुलिस की कडी पूछतांछ में चोरों ने अपने नाम शहनवाज पुत्र रियासत एवं कासिम पुत्र इन्साद निवासीगण हाजी साहिद होटल के पीछे पावी व पाल होटल के पीछे पूजा कॉलोनी की गली में बताया पुलिस ने दोनों शातिर वाहन चोरों को बैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know