आज दिनांक 16-02-2026 को गोमतीनगर के एक होटल में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ । अधिवेशन में समाज में अपने - अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वालो में प्रमुखता से श्री देवेश शर्मा पुलिस अधीक्षक UPPCL, श्री अतुल सक्सेना सेवानिवृत IPS, श्री अंजनी कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मदेहगंज, उपनिरीक्षक मोहम्मद इरफ़ान, समाजसेवी लखन विश्वकर्मा, डॉ० ए.के. श्रीवास्तव, राजेश रावत पार्षद, राम सागर यादव एवं अन्य लोग रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था सम्पूर्ण भारतवर्ष में कार्यरत है संस्था द्वारा प्रतिदिन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार धर्मानुसार कराया जाता है। संस्था लावारिस शवों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम को यथाशीघ्र सम्पूर्ण भारतवर्ष में आयोजित करने की योजना है। झारखण्ड धनबाद से पधारे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन विश्वकर्मा ने लावारिस शवों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम को धनबाद में संचालित करने का आश्वासन दिया एवं सम्पूर्ण जिम्मेदारी ली। राष्ट्रीय महासचिव डॉ० रेहान अहमद ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं सम्मानित किया। संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो० सगीर (नेताजी) ने अपने उदबोधन में बताया की संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाता है। डॉ० ए. के श्रीवास्तव ने बताया की संस्था द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता है। श्री देवेश कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक ने उदबोधन में संस्था का आभार प्रकट किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव को सदैव संविधान के अंतर्गत मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पधारे संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम की सफलता से प्रफुल्लित रहे एवं पधारे गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से सभी को मनोबल एवं सम्मान में वृद्धि की अनुभूति हुई।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know