जलालपुर ,अंबेडकर नगर । करबलाई हिन्द बड़ी दरगाह में “राहे निजात ग्रुप” के बैनर तले महत्त्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जलालपुर, मुस्तफाबाद, नगपुर, नई बाजार, जाफराबाद, उस्मानपुर और आसपास के गांवों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 43 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ख्वाजा शफात हुसैन ने किया। रक्तदान में आरजू अब्बास, डॉ. अली हसन, मौलाना आबिद नजमी, बिलाल, तंजीम फातिमा, हज़रा हैदरी, मोहम्मद जावेद, ज़मान, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद रियाज़, कमर अब्बास, मोहम्मद अब्बास, अमीन, मोहम्मद मेहंदी सहित कई अन्य युवाओं ने भाग लिया।“राहे निजात ग्रुप” जलालपुर का एक सक्रिय सामाजिक संगठन है, जो मरीजों की सहायता, आपातकालीन रक्त उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद के लिए लगातार कार्यरत है। समूह के सदस्य बताते हैं कि भविष्य में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी से परेशानी न हो।
शिविर में रेहान ज़ैदी, मौलाना रहबर रज़ा सुल्तानी, मौलाना मीसम रज़ा जदीदी, मौलाना मुशीर, मास्टर मोहम्मद मेहंदी, बब्बी और आसिम ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। वहीं मोहम्मद अब्बास अमीन, मुंतज़िर, कुमैल, औन करबलाई, कलीम, मीसम, राजू और शब्बर ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. 



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने