जलालपुर, अम्बेडकर नगर. 
नगर स्थित कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार इब्ने अली जाफरी, गिरीश मिश्र, मोहम्मद राशिद अंसारी, नियाज़ तौहीद सिद्दीक़ी तथा गोपाल सोनकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय के भौतिक परिवेश, अनुशासन एवं शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की शुरुआत नमरा मरियम, इसरा एरम एवं फातमा ज़हरा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। तसमिया, युसरा एवं जिकरा ने “वन्दे मातरम्” की प्रस्तुति देकर देशभक्ति का उत्साह जगाया। अरीबा एवं सोनाक्षी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक स्वरूप प्रदान किया। इज्जत ने ‘मां’ पर भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। ‘जय हो’ नृत्य की प्रतिभागी छात्राओं एवं अदीफा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

इस अवसर पर शिक्षिका सलमा, नफीस जहरा, सुमन, सभासद साजिद, सभासद मेराज आलम, सभासद अब्दुर्रब सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डा मोहम्मद असद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं को अतिथियों द्वारा दिए गए प्रेरक विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की सलाह दी।
समारोह के अंत में सभी ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने