उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज व माधव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन ।
लखनऊ: 19 फरवरी 2026
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय7- कालिदास मार्ग पर
छत्रपति शिवाजी महाराज व माधव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन दर्शन और उनके जीवन की संघर्ष यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह पराक्रमी योद्धा व कुशल प्रशासक थे। कहा कि अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज का त्याग और समर्पण से देशवासियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने माधव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती पर उनके जीवन दर्शन पर भी प्रकाश डाला।कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know