औरैया // सहार ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपरौली शिव के मजरा ग्राम पुर्वा हृदय में आजाद भारत के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से शुभ भागवत कथा का आयोजन हो रहा है जिससे ग्रामीणों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है यह युवाओं के लिए एक सराहनीय कदम है जिससे उनमें आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा गांव के बुजुर्गों से जानकारी करने पर पता चलता है कि इस गांव में पहले आपसी मनमुटाव, विरोधाभास एवं पार्टीबंदी के कारण एकता का सृजन नहीं हो पाया था लेकिन अब युवाओं ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की है और गांव के बुजुर्गों की मान्यता को तोड़ दिया है युवाओं की मेहनत रंग लाई है और आज सफलतापूर्वक धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आरंभ हो गया है यह सब युवाओं की धैर्यनीति और कार्यनीति का हिस्सा है इस आयोजन में गांव की महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे कल दोपहर कलश यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न होकर यज्ञ आहुति के साथ कथा की अमृत धारा का प्रवाह उत्तर प्रदेश के जाने माने शुभ भागवत कथा वाचक शास्त्री राम बरन तूफानी द्वारा आरंभ हुआ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सफल आयोजन के बाद आज पुर्वा हृदय में स्थित माँ गमा देवी के पावन धरा पर उनकी तूफानी गर्जना सुनने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग बेताब हैं।


रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने